पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्यार करता हूं...मुझे स्कूल जाना बंद करना पड़ा का नोट ल‍िख छात्र ने की खुदकुशी

प्यार करता हूं...मुझे स्कूल जाना बंद करना पड़ा का नोट ल‍िख छात्र ने की खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पुरानी बस्ती क्षेत्र में बीती रात बारहवीं के एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस को छात्र के कमरे से एक कॉपी मिली जिसमें उसने लिखा है कि प्यार करता हूं...मुझे स्कूल जाना बंद करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि कॉपी में लिखे शब्द को सुसाइडल नोट नहीं कहा जा सकता है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन महीने से स्कूल नहीं जा रहा था, इसको लेकर नाराजगी जताते हुए उसे जाने के लिए कहा गया था। इसको लेकर वह अपसेट था।
पुरानी बस्ती टीआई धनमत साय देहरी ने बताया कि क्षेत्र के कुकरीपारा के सुभाष नगर निवासी जय सोनकर (19) ने शनिवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। वह जेके दानी स्कूल में 12 में पढ़ता था। उसके परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अपने कमरे में गया और पंखे में कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली। उसके परिजन जब तक उसे नीचे उतारते उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को छात्र के कमरे में रखी एक कॉपी मिली है जिसके कुछ पन्नों पर प्यार करने के जिक्र के साथ स्कूल नहीं जा पा रहा हूं, लिखा था। पुलिस छात्र के मोबाइल का कॉल डिटेल निकालकर प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले की जांच कर रही है।