रायपुर । अपने टीचर और पढ़ाई के बोझ में उलझे रहने वाले स्टूडेंट्स देश के गंभीर मसलों पर चर्चा करते दिखे। ठीक वैसे ही टेबल थपथपाते दिखे जैसे संसद भवन में सांसद करते हैं। कुछ तो उसी अंदाज में दिखे जैसे केंद्रीय मंत्री या प्रधानमंत्री नजर आते हैं। मौका था प्रो जेएन पांडे स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का। इस मौके पर रायपुर संभाग के कमिश्नर डॉ बीएल तिवारी बतौर अतिथि यहां पहुंचे। स्टूडेंट्स को संसदीय कार्य समझाने के मकसद से किए गए इस कार्यक्रम में असल मुद्दों पर स्टूडेंट्स चर्चा करते नजर आए।
संसद में जो प्रोटोकॉल होते हैं, उनका भी ध्यान रखा गया। विपक्ष कुछ मुद्दों को लेकर विरोध करता रहा तो सत्ता पक्ष ने अपनी बात मनवाने हर कोशिश की। महिला एवं बाल विकास, पड़ोसी देशों से भारत के संबंध, देश की सुरक्षा, शिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग और किसानों से जुड़े मुद्दों पर स्टूडेंट्स जिरह करते दिखे।
ये रहे विनर
टीम ने संसद की कार्रवाई को बेस्ट तरीके से पेश किया उसके सिर जीत का सेहरा सजा। रायपुर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बलौदाबाजार की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद महासमुंद और गरियाबंद की टीम रही।
आगे की स्लाइड में देखें स्टूडेंट बने सांसद की तस्वीरें