पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रबंधन से नाराज छात्र बैठे भूख हड़ताल पर, चार छात्राएं बेहोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. राजधानी केरावतपुरा इंस्टिट्यूट के हॉस्टल में रहने वाले नर्सिंग और पॉलिटेक्निक के 100 से ज्यादा स्टूडेंट प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा की कमी को लेकर गुरुवार को धरने में बैठ गए। दिन में धनेली स्थित कॉलेज के सामने भूख हड़ताल की, शाम को बोरियाकला के हॉस्टल के सामने हड़ताल पर बैठे रहे। भूख के कारण कुछ छात्राओं के बेहोश होने की खबर भी सामने आई। छात्रों की शिकायत है कि हॉस्टल में तो सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है ही खाना के स्तर सुधारा जा रहा है। पॉलिटेक्निक के छात्र सूर्यकांत कश्यप ने बताया कि बुधवार की रात हॉस्टल के नीचे खड़े कुछ छात्रों को नकाबपोश बाइक सवार चार लोगों ने आकर पिटाई कर दी थी।

इसके बाद गुरुवार को हॉस्टल में रहने वाले लगभग 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने धनेली स्थित कॉलेज के गेट के सामने धरने पर भूख हड़ताल करते हुए बैठ गए। माना थाना प्रभारी जितेंद्र निर्मलकर ने बताया कि छात्रों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं छात्र कह रहे हैं कि उनकी तरफ से पुलिस के आलाधिकारी को शिकायत कर जांच करने को कहा गया है।