- Hindi News
- Survey Nonsense, Congress Will Win 300 Seats: Jogi
बकवास है सर्वे, कांग्रेस जीतेगी 300 सीटें : जोगी
रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अखबारों में प्रकाशित सर्वे को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह सब मोदी व भाजपा द्वारा किया जा रहा है। सर्वेक्षण में उद्योगपतियों का हाथ है। जोगी ने कहा कि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व यूपीएस गठबंधन को तीन सौ से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि देश की अस्सी फीसदी जनता नेहरू-गांधी व कांग्रेस विचारधारा की है। बीस फीसदी जनता गोडसे और माओ विचारधारा की है।