पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्लोरोफार्म सुंघाकर तीन महीने तक शिक्षक ने किया नाबालिग से रेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
कांकेर.रायपुर. जिला मुख्यालय से लगे माटवाड़ा गांव में एक शिक्षक 14 साल की छात्रा से तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह विरोध करती, उसे क्लोरोफार्म सुंघा देता और फिर घिनौनी करतूत को अंजाम देता। जान से मारने की धमकी के कारण छात्रा चुपचाप रही। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पांच दिन पहले उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद गांव में शनिवार रात को ग्रामीणों की बैठक हुई। यह रविवार तक चलती रही।
शाम को ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक राकेश कुमार दुबे के खिलाफ कांकेर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी शिक्षक दुबे नांदनमारा संकुल में समन्वयक है। वह माटवाड़ा लाल में बने अपने फार्म हाऊस में रहता है। शिक्षक ने तेलगरा की एक तलाकशुदा महिला और उसकी 14 साल की बेटी को काम पर रखा है। मां-बेटी फार्म हाऊस में बने एक अन्य मकान में रह रहे थे।
शिक्षक ने अपने संकुल के माटवाड़ा लाल के पूर्व माध्यमिक शाला में किशोरी का कक्षा 8वीं में एडमिशन कराया था। छात्रा के अनुसार उसकी मां को शिक्षक किसी बहाने बाहर भेज देता था, उसके बाद उसके साथ ज्यादती करता था। जब मामला उजागर हुआ तो शिक्षक बौखला गया और उसे व उसकी मां को वहां से चले जाने की धमकी देने लगा।
मां और बेटी ने शिक्षक का फार्म हाऊस छोड़कर गांव में पनाह ली तो वहां भी पहुंच गया। शुक्रवार शाम को शिक्षक ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। छात्रा ने यह भी बताया कि उसने जबरदस्ती उसका स्कूल से टीसी भी निकलवा दिया।

छात्रा ने शिक्षक राकेश कुमार दुबे के खिलाफ बेहोशी की दवा सूंघा कर दुष्कर्म करने की शिकायत की है। पुलिस मामले में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।- दीनबंधु उईके, टीआई, कांकेर