पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्रिकेट टीम के कप्तान ने लगाई फर्जी मार्कशीट, मामला खुला तो निकाला बाहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. छत्तीसगढ़ अंडर-14 क्रिकेट टीम के कप्तान को दसवीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर उम्र छिपाने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। नागपुर में 27 जनवरी से 13 फरवरी तक होने वाली सेंट्रल जोन टूर्नामेंट के लिए पुलकित सैनी को टीम का कप्तान बनाया गया था। टीम का कोचिंग कैंप भिलाई में चल रहा था। इस दौरान क्रिकेट संघ को खिलाड़ी के फर्जी सर्टिफिकेट लगाने की जानकारी मिली। पूछताछ में पुलकित ने गलती स्वीकार कर ली है। लिखित में माफी भी मांगी। क्रिकेट संघ के सचिव राजेश दवे का कहना है कि पुलकित पर प्रतिबंध लगाया जाएगा या नहीं, इसका फैसला अनुशासनात्मक समिति करेगी।