पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Bodies Of Two Children Found In Pond Disappear From Raipur

रायपुर से गायब दो बच्चों के शव तालाब में मिले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. राजधानी के दो लगे हुए मोहल्लों बैजनाथपारा और छोटापारा से गुरुवार से गायब दो स्कूली छात्रों के शव शहर के बीच स्थित नरैया तालाब में शनिवार को सुबह मिले। एक शव तैर रहा था। वहां तलाश शुरू हुई तो दूसरा शव भी बाहर निकल आया। दोनों चचेरे भाई थे। परिजनों ने दोनों के अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस को शक है कि दोनों तालाब में नहाते समय डूब गए।
बैजनाथपारा के फरहान खान (12) और छोटापारा के उबैद खान (11) की मौत की खबर सुबह जैसे ही फैली, दोनों मोहल्लों में कोहराम मच गया। पुलिस जब पहचान के लिए परिजनों के तालाब के पास ले गई, तो कई लोग साथ गए। शव और कपड़े देखते ही वहां मातम छा गया। पुलिस ने बच्चों के शव अस्पताल भेजे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। शनिवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक फरहान पिता जाहिद गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे घर से निकला और बुआ के यहां गया। कुछ देर बाद बुआ का बेटा उबैद पिता रज्जाक भी उसके साथ हो लिया। दोनों साइकिल से रेलवे स्टेशन गए। वहां उन्हें मोहल्लेवालों ने भी देखा। माना जा रहा है कि उसी दिन दोपहर तक दोनों नरैया तालाब पहुंच गए। उबैद के शव पर कपड़े नहीं मिले। वह बाहर रखे थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाने उतरा होगा और डूबने लगा। बचाने के लिए फरहान भी पानी में उतरा होगा। दोनों को तैरना नहीं आता था।
संभवत: इसलिए दोनों डूब गए। इससे पहले, बच्चे रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की थी। कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई। बच्चे शुक्रवार को भी नहीं मिले तो परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम अपहरण का मामला दर्ज किया था।
आगे पढ़िए पूरी खबर...