आधमतरी. रायपुर. आमदी गुंडरदेही मार्ग पर ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार पति,पत्नी और बेटी की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। काफी समझाइश के बाद उन्होंने आधे घंटे बाद प्रदर्शन खत्म किया। ट्रेलर चालक फरार हो गया है।
अरमरीकला के ग्राम भुसरेंगा निवासी कचरूराम साहू (48) रविवार की सुबह पत्नी जानकी (38) तथा बेटी सराेज के साथ मोटरसाइकिल पर आमदी आ रहे थे। करीब पौने दस बजे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। बाइक ट्रेलर के नीचे घुस गई और बाइक सवार तीनों ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद उत्तेजित भीड़ सड़क पर उतर गई। यातायात प्रभारी वेदवती दरियों ने लोगों की मदद से शवों को गाड़ी में रखा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आगे की स्लाइड में देखिए हादसे के बाद घटनास्थल पर प्रदर्शन करते आक्रोशित ग्रामीणों की तस्वीर...