पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले, राजधानी में पीलिया के 17 नए मरीज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. प्रदेश में रविवार को स्वाइन फ्लू के दो नये मरीज मिले हैं। दिल्ली से आई सरकारी लैब की रिपोर्ट में राजधानी के युवक को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। वह भाठागांव इलाके का है। इसे मिलाकर रायपुर में स्वाइन फ्लू के छह मरीज हो गए हैं। इससे एक महिला की मृत्यु भी हो चुकी है।

भिलाई में भी स्वाइन फ्लू के एक और मरीज की पुष्टि हो गई है। इधर राजधानी के हीरापुर में पीलिया काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है। आरडीए कॉलोनी में रविवार को पीलिया के 17 नए मरीज मिले। इसके अलावा, सरकारी अमले ने 168 लोगों के ब्लड सैंपल जिला अस्पताल भेजे हैं।
करीब 4 हजार की आबादी वाली आरडीए कालोनी में पीलिया मरीजों की संख्या अब लगभग साढ़े 6 सौ हो गई है। ब्राह्मणपारा में भी रविवार को पीलिया का एक मरीज मिला है। वहां चार मरीज शुक्रवार को मिल चुके हैं।