पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Until The Tamarind Tomato Exports From Bastar

बस्तर की इमली से लेकर टमाटर तक होगा एक्सपोर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. नया रायपुर में ऐसा व्यापारिक टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे देश-दुनिया में कहीं भी यहां के उत्पाद भेजे जा सकेंगे। यही नहीं वहां से कम समय और कम लागत में उत्पाद और अन्य वस्तुएं भी मंगाई जा सकेंगी। बस्तर की इमली से लेकर दुर्ग के टमाटर तक को यहां से विदेशों में भेजा जा सकेगा।
केंद्र सरकार की एजेंसी कानकोर (कंटेनर कापरेरेशन आफ इंडिया लिमिटेड) नया रायपुर में स्टेडियम के पास सेक्टर वन में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने जा रही है। 40 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में सामान भेजने और मंगाने की सारी सुविधाएं रहेंगी। यहां से रेल, हवाई और सड़क मार्ग से माल भेजने की व्यवस्था होगी। इस पार्क से प्रदेश के उत्पाद को बड़ी मात्रा में भेजने में सहायता मिलेगी।
बस्तर की इमली से लेकर दूसरे वनोपज को अभी आंध्रप्रदेश के जरिए देश-विदेश में भेजा जाता है। यही नहीं किसानों को भी उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार मिल सकेंगे। अभी यहां पैदा होने वाले टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी, केला सहित दूसरे उत्पाद को बाहर भेजने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
प्रदेश से कुंदरु, लौकी और शिमला मिर्च अरब देशों में एक्सपोर्ट
किया जाता है। अब व्यापारी अपने सामान थोक में मंगा सकेंगे, वहीं किसान अपनी सब्जी, फल, वनोपज और अनाज आसानी से बाहर भेज सकेंगे। इसके लिए आज मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की उपस्थिति में एनआरडीए और कानकोर के बीच एमओयू हुआ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लाजिस्टिक पार्क छह से आठ महीने में शुरु हो जाएगा। इस पार्क में 200 करोड़ रुपए का निवेश होगा। एनआरडीए ने इसके लिए कानकोर को 100 एकड़ जमीन दी है।