पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Upadhyay ADG Administration Ministry Arrived Juneja

रायपुर के अफसरों में राज्य में तैनाती के लिए मच गई होड़, जुनेजा पहुंचे मंत्रालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. नए डीजीपी के लिए डॉ. आनंद कुमार का नाम आगे करने के बाद राज्य सरकार ने अब इस दौड़ में शामिल रहे अफसरों की नई तैनाती देनी शुरू कर दी है। एएन उपाध्याय को मंत्रालय से हटाकर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ किया गया है। उन्हें एडीजी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एएन उपाध्याय की जगह मंत्रालय में एडीजी प्रशासन रहे अशोक जुनेजा को लाया गया है।

उन्हें ओएसडी गृह के साथ सचिव गृह, जेल एवं परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि जुनेजा की गिनती नायक के करीबी अफसरों में थी। वहीं इस दौड़ में शामिल पहले नंबर के दावेदार गिरधारी नायक से राज्य सरकार ने संपर्क किया है, लेकिन वह फिलहाल 2 फरवरी तक छुट्टी पर हैं।

इसी बीच केंद्र सरकार ने आनंद कुमार को रिलीव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने मप्र से एनओसी मांगी है।माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश की एनओसी मिलते ही केंद्र सरकार उन्हें छत्तीसगढ़ के लिए रिलीव कर देगी। बता दें कि डीजीपी की दौड़ में जिन अधिकारियों के नाम प्रमुखता से सामने आए थे,उनमें डीजी रैंक के गिरधारी नायक और एडीजी रैंक के एएन उपाध्याय का नाम शामिल था।

आनंद कुमार के ज्वाइन करने को लेकर अटकलें तेज

नए डीजीपी के पद पर आनंद कुमार के ज्वाइन करने को लेकर भी अटकलें तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो जिस तरह से उनके रिलीव होने की प्रक्रिया चल रही है, उसमें उनका एक फरवरी को ज्वाइन करना मुश्किल है। यदि वह नहीं आ पाए, तो रामनिवास के रिटायरमेंट के बाद डीजीपी का प्रभार एक फरवरी को किसी सीनियर अधिकारी को सौंपा जा सकता है। आनंद ने भास्कर से फोन पर कहा कि उनकी रिलीविंग की प्रक्रिया जारी है। उसमें कुछ समय और लग सकता है।