रायपुर. शादियों में इस साल स्पोर्ट्स डे कॉन्सेप्ट काफी हिट हो रहा है। इसके अंतर्गत तीन दिन की शादी में दूसरे दिन का फंक्शन स्पोर्ट्स को समर्पित होता है।
क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य स्पोर्ट्स के साथ इस दिन फैशन शो और अंताक्षरी से जुड़े गेम भी खेले जाते हैं। इनमें से इस सीजन टॉप पर है टी-20 क्रिकेट।
वेडिंग प्लानर्स के अनुसार मेहंदी और संगीत जैसी रस्मों के साथ स्पोर्ट्स का फुल टाइम एंजॉयमेंट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। स्पोर्ट्स डे के बजट की शुरुआत 80 हजार से होती है।
वैसे तो इसका बजट मैक्सिमम लिमिट फ्री है, लेकिन 10 लाख इसके लिए काफी होते हैं।
स्लाइड क्लिक कर देंखे पूरी खबर