अंबिकापुर. हादसों के रिंग रोड में गणतंत्र दिवस के दिन फिर दो लोगों की मौत हो गई। दर्रीपारा के पास रिंग रोड में तेज र तार ट्राला ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे रिंग रोड में करीब तीन घंटे आवागमन ठप रहा। लोगों की मांग थी कि रिंग रोड में कोल परिवहन बंद हो। बाद में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए। श्री सिंहदेव ने कलेक्टर से मोबाइल पर इस संबंध में बात की। कलेक्टर द्वारा मांगों पर बैठक बुलाकर सभी पक्षों के साथ मांगों पर चर्चा किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों चक्काजाम समाप्त कर दिया।
उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम सरना निवासी अमरपाल पिता वीर कंवर 20 वर्ष अपने चचेरे भाई कुंवर साय पिता मंगल साय 17 वर्ष के साथ रविवार को गणतंत्र दिवस की परेड देखने अंबिकापुर बाइक से आया था। परेड देखने के बाद दोनों दोपहर करीब दो बजे बाइक से लब्जी जाने के लिए रिंग रोड में प्रतीक्षा बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...