पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसी फिल्म से कम नहीं यह कहानी, सच-झूठ के फैसले में उलझी पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर/रायगढ़. प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए न्यायालय में आए प्रेमी के समक्ष उस समय अजीबो गरीब स्थिति बन गई, जब कोर्ट परिसर में एक अन्य महिला उसकी पत्नी होने का दावा करने लगी। उसके परिजनों ने कोर्ट परिसर के बाहर मामले को लेकर पिटाई भी कर दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर जूट मिल पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले आई। त्रिकोणीय प्रेम का यह मामला गुरुवार को जूट मिल स्टेशन में दिनभर छाया रहा।
जूट मिल में थाने में 5 दिन पहले अनिता सिदार के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती कोड़ातराई निवासी टेकलाल पटेल के साथ घर से भागकर डभरा सपोस स्थित मंदिर में शादी कर ली व घर कोड़ातराई लौट आए। परिजनों ने शादी को समाज में मान्यता दिलाने के लिए कोर्ट मैरिज करने की सलाह दी तो प्रेमी टेकलाल अनिता के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए गुरुवार की सुबह कोर्ट में पहुंचा।
परिसर के पास पहुंचा था कि एक अन्य महिला रजनी सारथी वहां पहुंच गई व टेकलाल से 2010 में शादी होने का दावा करने लगी। वह साथ में लाए गए बच्ची को भी टेकलाल की पुत्री होने का दावा कर रही थी। जब टेकलाल ने युवती से किसी प्रकार के संबंध होने से इनकार किया तो साथ आए उसके परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी, मामले की सूचना कंट्रोल रूम से जूट मिल थाने तक पहुंची, चूंकि अनिता सिदार की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में कुछ दिन पहले दर्ज कराई गई थी। इसके चलते पुलिस उन्हें जूट मिल थाने में ले आई। इसके बाद थाने में दिन भर विवाह और प्रेम संबंधों को लेकर विवाद चलता रहा और शाम तक कोई फैसला नहीं होने पर वे अपने घर को लौट गए।
स्लाइड क्लिक कर देंखे पूरी खबर..