पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केनोइंग एंड क्याकिंग में महिला खिलाड़ियों ने जीता कांस्य

केनोइंग एंड क्याकिंग में महिला खिलाड़ियों ने जीता कांस्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। केरल में चल रहे 35वें राष्ट्रीय खेल में मंगलवार को छत्तीसगढ़ एक आैर कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहा। यह पदक प्रदेश के महिला क्याकिंग एंड केनोइंग टीम में शामिल 19 वर्षीय देवकुमारी साहू आैर 17 वर्षीय मामा प्रधान ने दिलाया। 500 मीटर महिला डबल सी-टू टीम ने 2 मिनट 47.13 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।
छत्तीसगढ़ ने इस नेशनस गेम्स में अब तक कुल 8 पदक जीते हैं जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत आैर 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले झारखंड के रांची में हुए 34वें नेशनल गेम्स में प्रदेश ने कुल 7 पदक हासिल किए थे। छत्तीसगढ़ आेलंपिक संघ के महासिचव बलदेव सिंह भाटिया ने कहा कि हमें हैंडबॉल आैर बास्केटबॉल सहित कई आैर खेलों में पदक की उम्मीदें हैं।