रायपुर/जशपुरनगर. दो मासूमों का अपहरण कर भाग रहे संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। गिरफ्तार आरोपी युवकों के विरूद्व पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। घटना जशपुर जिले के तुमला चौकी अंतर्गत ग्राम हाथीबेड़ की है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक महेन्द्र चक्रेश पिता सत्या राम (45) निवासी तपकरा और दीपक सिंह पिता मुनेश्वर सिंह (35) निवासी मालडा झारखंड मंगलवार को ग्राम हाथीबेड़ निवासी मोहन (बदला नाम) की दो बेटियों का उस वक्त अपहरण कर लिया, जब दोनों बहन नजदीक के जंगल में चार (चिरौंजी का फल) एकत्र कर रही थी।
स्लाइड क्लिक कर देंखे पूरी खबर...