रायपुर|राजधानी केभनपुरी इलाके में एक फैक्टरी में काम करने वाले एक कर्मचारी की खाना बनाते हुए हीटर से करंट लगने से मौत हो गई। मृत युवक मूल रूप से कोंडागांव का रहने वाला था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शंकर नगर में रहने वाली विनिता जैन ने घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि भनपुरी में किरण पैनल डोर इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्टरी है। वहां कोंडागांव के श्यामापुरी क्षेत्र का रहने वाला 20 साल का मनीष सोरी उनके यहां काम करता था। गुरुवार की शाम ड्यूटी खत्म कर मनीष फैक्टरी परिसर स्थित अपने कमरे में हीटर से खाना बना रहा था। उसी दौरान अचानक हीटर में करंट लगने से वह दूर जा गिरा। जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।