प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए स्कूल में बैठने की व्यवस्था
राजनांदगांव| दिग्विजय कॉलेज से प्राइवेट की परीक्षा देने वाले छात्रों को इस बार स्कूलों में परीक्षा देनी होगी। छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए सर्वेश्वरदास स्कूल और बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर को परीक्षा सेंटर बनाया जाएगा। यहां प्राईवेट परीक्षा देने वाले 1000 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
कालेजों की वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षा शुरू होने में अब मात्र 15 से 20 दिन बचे हैं। परीक्षा नजदीक होने पर एक ओर जहां विद्यार्थी पढ़ाई में जुट गए हैं। प्रोफेसर रेग्युलर क्लास लेकर कोर्स का रिविजन कराने कर परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं वहीं दूसरी दिग्विजय कॉलेज प्रबंधन परीक्षा की बेहतर तैयारी में लगा है। दिग्विजय कॉलेज में हर साल परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या बढ़ते जा रही है। कॉलेज की सीट के अनुसार प्रथम वर्ष के 430 नियमित विद्यार्थी है। प्रथम वर्ष के 1800 छात्र-छात्राएं हैं जो प्राइवेट परीक्षा देंगे। नियमित वालों की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी और प्राइवेट वालों की 10 मार्च से लेकिन परीक्षा शुरू होगी तो इन सभी विद्यार्थियों को एक साथ एक ही समय पर परीक्षा दिलाने के लिए कॉलेज में जगह नहीं है। कॉलेज में 1200 लोगों के परीक्षा देने की व्यवस्था है। कॉलेज प्रबंधन ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर शहर के बड़े स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाने अनुमति ली है। दोनों स्कूलों में 500-500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे और बांकी 800 के लिए व्यवस्था होगी।