पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहुल गांधी से मिले मुदलियार, नांदगांव आने का दिया न्यौता

राहुल गांधी से मिले मुदलियार, नांदगांव आने का दिया न्यौता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विशेष आमंत्रण पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने उनसे मुलाकात की। प्रदेश की राजनीतिक हालचाल पर चर्चा की। राहुल ने ने देशभर से चुने हुए जिला कांग्रेस अध्यक्षों से दिल्ली स्थित अपने निवास पर मिले। वहीं प्रदेश स्तर की राजनीतिक रणनीति पर बात की। चर्चा के दौरान शहर अध्यक्ष जितेंद्र ने उन्हें राजनांदगांव आने का न्यौता भी दिया।

कांग्रेस के प्रवक्ता इकरामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, किसानों द्वारा आत्महत्या, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में भ्रष्टाचार का नया रिकार्ड प्रदेश सरकार ने बनाया है। उन सब की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष मुदलियार ने गांधी को अवगत कराया कि भीषण अकाल की स्थिति प्रदेश सहित पूरे जिले भर में निर्मित है। अफसोस की बात है कि आत्महत्या कर रहे किसानों की सुध लेने की फुरसत सरकार को नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी से राजनांदगांव क्षेत्र से किसानों की जानकारी लेते हुए पदयात्रा का शुभारंभ राजनांदगांव से करने का आग्रह किया।

राजनांदगांव| राहुल गांधी ने जितेंद्र सहित अन्य अध्यक्षों से की मुलाकात।

खबरें और भी हैं...