अतिथि बने पूर्व छात्र, शिक्षकों का सम्मान
स्टेट स्कूल में शुक्रवार को शताब्दी समारोह व भूतपूर्व शिक्षक-छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में मंच पर बैठे ज्यादातर अतिथि इसी स्कूल के पूर्व छात्र रहे, जिन्होंने पूर्व अध्यापकों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि सांसद अभिषेक सिंह, स्टेट स्कूल के पूर्व छात्रों में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, महापौर मधुसूदन, जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा छग राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शोभा सोनी, स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सचिन बघेल, अशोक चौधरी, पूर्व महापौर शरद वर्मा आदि भी मंचस्थ थे।
राजनांदगांव|शताब्दी समारोह के दौरान स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
पूर्व शिक्षकों ने याद किए पुराने दिन
स्कूल से सेवानिवृत्त होने के बाद शुक्रवार को अपने पूर्व सहकर्मियों से मिलकर शिक्षकों ने पूर्व के दिनों की याद ताजा की। कई शिक्षकों को आंखों कम दिखना, तो चलने-फिरने में परेशानी की शिकायत एक-दूसरे करते रहे। इसके बावजूद स्टेट स्कूल पुरानी याद ताजा किए।
गौरवशाली इतिहास को बढ़ाएं आगे: अभिषेक
सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि स्टेट स्कूल का 130 से गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां के छात्र राजनीति, व्यवसायी जैसे क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने दोहराया कि शहर के प्रथम महापौर शरद वर्मा और वर्तमान मेयर मधुसूदन दोनों इसी स्टेट से पढ़े हैं। इस स्कूल ने कई आईएएस व आईपीएस अधिकारी दिए हैं। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि गणितज्ञ जेके मेहता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुंजबिहारी चौबे को याद किया, जो यहां के छात्र रहे।
शताब्दी समारोह