भंवरमरा में जस गायन प्रतियोगिता आज से
राजनांदगांव| ग्राम भंवरमरा में विराट देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शनिवार से कार्यक्रम शुरू होगा जो रविवार तक चलेगा। जय मां सरस्वती सेवा जस परिवार एवं शीतला सेवा बालिका भजन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन कर रही। समिति के टाकेश्वर साहू ने बताया कि प्रदेश भर से देवी जस गायन मंडलियां आएगी। इसमें सभी वर्ग को अलग अलग इनाम दिया जाएगा।