पत्र लेखक मंच ने की मांग राजनांदगांव से बिछे लाइन
राजनांदगांव| बिलासपुर, मुंगेली, खैरागढ़, डोंगरगढ़ के बीच रेल कारीडोर के लिए एमओयू हस्ताक्षर पर पत्र लेखक मंच के संरक्षक डीसी जैन व अध्यक्ष सतीश भट्टड़ ने कहा कि पहले इस कारीडोर का प्रस्ताव बिलासपुर से राजनांदगांव था परन्तु कांग्रेस सरकार ने अपने नेताओं के निजी लाभ दिलाने उसे डोंगरगढ़ कर दिया था, जो यहां की जनता के साथ अन्याय था। भाजपा पुन: यह अन्याय न करे इसके अलावा जिले का मुख्यालय राजनांदगांव है और कवर्धा, खैरागढ़, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, दल्ली राजहरा व बालोद मानपुर मोहला तक के रेल यात्री राजनांदगांव स्टेशन का ही सर्वाधिक उपयोग करते है। साथ ही सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज भी डोंगरगढ़ से ज्यादा राजनांदगांव है।