शिक्षा के साथ-साथ सेवा का भी हमें संकल्प लेना चाहिए: मूणत
भाजपा के आदर्श पुरुष व जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी सभा भी हुई। संगोष्ठी सभा में वक्ताओं ने डॉ. उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन को भारत ही नहीं बल्कि विश्व का दर्शन बताया गया।
संगोष्ठी सभा में मुख्य वक्ता जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत, केबिनेट मंत्री खूबचंद पारख, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष शिव वर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ कोठारी व भाजपा नेता राधेश्याम गुप्ता ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। मूणत ने कहा कि पंडित जी के विचार कालजयी हैं। अंत में सियाचिन ग्लेशियर में शहीद दस जवानों के साथ वरिष्ठ नेता लीला राम भोजवानी के सुपुत्र मोहन भोजवानी, पूर्व जनपद पंचायत टालेश्वर चंद्राकर के निधन पर भी शोक प्रकट किया गया। सभा का संचालन सावन वर्मा व आभार लीलाधर साहू ने किया। सभा में सांसद अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नीलू शर्मा, सचिन सिंह, सतीश कन्नौजे मौजूद रहे।
राजनांदगांव| संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महापौर मध्ुसूदन यादव।