रोहित और बलराम बने ग्रामीण मंडल के महामंत्री
ग्रामीण भाजपा मंडल के अध्यक्ष लीलाधर साहू की सहमति से महामंत्री के पद पर रोहित चंद्राकर व बलराम निर्मलकर को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष हरिशंकर देशमुख, खेमदास साहू, कृष्णा तिवारी, हेमिन लाउत्रे और मंत्री मनहरण साहू, कृष्णा साहू, रूपा साहू, साधना साहू, शैलेंद्री साहू को बनाया गया है। इसी तरह कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी लुमन साहू को दी गई है। कार्यालय मंत्री शिव प्रसाद यादव बने हैं। वहीं मंडल कार्यसमिति सदस्यों में लेखराम निर्मलकर, बेदनाथ साहू, मेवालाल साहू, गुलाब वर्मा, कमलेश साव, श्यामसाय ठाकुर, चंदन कश्यप, अशोक साहू, गुनीतराम साहू, जोगीराम साहू, मुकेश चंद्राकर, राकेश ठाकुर, अशोक देवांगन, डेहरलाल साहू, महेश साहू, अस्मे देवांगन, सुकृतदास साहू, कार्तिकराम बंजारे, निर्मला वर्मा, देवकुमारी साहू, संध्या पांडेय, पूर्णिमा साहू, चिमन साहू, महेश्वरी साहू, भूमिका हुमने, प्रभा साहू, दमयंती बाई, नरबदिया साहू, रमन सिंह राजपूत व रामसिंह उइके को बनाया गया है।