पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम मोदी की सभा के लिए रातोंरात सड़क का डामरीकरण

पीएम मोदी की सभा के लिए रातोंरात सड़क का डामरीकरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़ के कुर्रुभांठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही है। 21 फरवरी को पीएम मोदी यहां सभा लेंगे। मोदी के आने के पहले कुरुभांठ से मुरमुंदा तक सड़क का डामरीकरण भी किया जा रहा है। दूसरी ओर इस कार्यक्रम में 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। उस हिसाब से ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग काम कर रहा है।

इधर कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन भी जुट गया है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को सभास्थल तक लाया जाए। कुर्रुभांठ में मंच बनाने का शुरू कर दिया गया है। पिछले चार-पांच दिनों से अधिकारी भी लगातार यहां का दौरा कर रहे हैं। इस मार्ग पर डामरीकरण का भी काम शुरू कर दिया गया है। हैलीपैड का भी पूरा होने वाला है। प्रशासनिक अधिकारी युद्धस्तर पर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। ताकि 20 जनवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो जाए। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जिले के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई है। नगर पंचायत छुरिया व अंबागढ़ चौकी को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। तैयारी चल रही है।

राजनांदगांव| छीरपानी से प्रज्ञागिरि जाने वाले मुख्य मार्ग पर डामरीकरण हो रहा।

अफसरों को जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कर जा रही है। अधिकारियों काे जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई है। सभा में एक लाख लोगों के आने का अनुमान है। उस हिसाब से प्रशासन तैयारी में लगा है। मुकेश बंसल, कलेक्टर, राजनांदगांव

खबरें और भी हैं...