अपहरण के बाद दो पर एफआईआर दर्ज
राजनांदगांव| गंडई में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को शाम तकरीबन 7 बजे टिकरीपारा में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की किराना दुकान आई थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले ओंकार माहेश्वरी और हेमू जोशी उसे अपने साथ ले गए। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 263, 366, 34 के तहत मामला कायम किया है।