मातृ-पितृ पूजन दिवस आज
राजनांदगांव| स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच वेलेंटाइन-डे के दिन रविवार को मातृ-पितृ दिवस मनाएगी। भारतीय संस्कृति के उच्च संस्कार, मातृ देवो भव, पितृ देवो भव आचार्य देवो भव: की कामना को जागृत करने के उद्देश्य यह परंपरा शुरू की गई है। हर साल की भांति इस साल भी गायत्री मंदिर में सुबह 10 बजे से मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अभिषेक सिंह होंगे। मंच पर युवा अपने माता-पिता की पूजा करेंगे। ऐसा करके मंच युवाओं को पाश्चात्य सभ्यता से दूर कर अपनी संस्कृति के पालन के प्रति प्रेरित करेंगे।