पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जगदलपुर के एसडीओ देवांगन निलंबित

जगदलपुर के एसडीओ देवांगन निलंबित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| पीएचई के एसडीओ सीआर देवांगन को निलंबित कर दिया गया है, वे वर्तमान में जगदलपुर में पदस्थ रहे। श्री देवांगन पर अंबागढ़ चौकी के पदस्थापना अवधि के दौरान सब इंजीनियर रहते हुए वर्ष 2006-07 से 2013-14 तक का हिसाब नहीं देने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने उपखंडीय भंडार लेखा एमएएस तथा व्यक्तिगत एमएएस प्रस्तुत नहीं किया गया है। आरटीआई के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधीन उपखंड में निर्माण कार्य एवं संधारण कार्य के लिए सामग्रियों क्रय करने पर फाइनेंस ईयर 2006-07 से 2013-14 तक मांगी गई थी। इसका जवाब उपलब्ध नहीं होना बताया गया था। कलेक्टर ने इसे को गंभीरता लिया। जांच करवाया तो मामला सही निकला। लोकसभा युकां अध्यक्ष मेहुल मारू ने 4 जनवरी भंडार लेखा घोटाले की सह प्रमाण शिकायत कलेक्टर मुकेश बंसल से की थी। मेहुल ने मांग की है कि करोड़ों रुपए से अधिक का लेखा ही उपलब्ध नहीं होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। निलंबन करना ही पर्याप्त नहीं है, जांच कराकर संलिप्त सभी पर 420 का जुर्म दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...