सीएम ने कहा...कौशल विकास की ट्रेनिंग लेकर बनंे सहभागी
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यक्रम रमन के गोठ का प्रसारण रविवार को किया गया। इसके लिए नगर निगम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी गोठ सुनने के लिए लोगों में उत्साह दिखा।
सीएम ने युवाओं से कहा कि वे अपने कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण अर्जित कर छत्तीसगढ़ की विकास में सहभागी बने। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के 16वे वर्ष की अवधि में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने नवदित राज्य छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शासकीय सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने हेतु तृतीय श्रेणी के गैर कार्यपालिक पदों की भर्ती हेतु साक्षात्कार को मुक्त रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ.सिंह ने आदिवासियों एवं वनांचल के निवासियों के लिए रोजगार का प्रमुख माध्यम तेंदुपत्ता संग्राहकों के हित के लिए शासन की ओर से लागू की योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में सीएम ने 21 फरवरी को जिले के धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में कुरूभाट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन योजना के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की भी जानकारी दी। डॉ. सिंह ने कहा कि इस योजना के शुभारंभ के माध्यम से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय लिखा जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने रर्बन योजना के लाभ एवं महत्व के संबंध में भी जानकारी दी। रर्बन योजना के शुभारंभ अवसर के साक्षी बनने के लिए आमंत्रित भी किया।
राजनांदगांव। ग्रामीण इलाकों में रविवार को लोगों ने सुनी मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के गोठ।