पावर लिफ्टर स्पर्धा में चार का चयन
राजनांदगांव| भिलाई में आयोजित राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उसमें राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जहां बेस्ट प्रदर्शन से राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने 4 पदक हासिल किए। बेंच प्रेस, चेस्ट लिफ्टिंग में अपना प्रदर्शन करते हुए आदित्य पराते ने 72.5 किलो उठाकर प्रथम स्थान, मेहुल जाटव ने 55 किलो का वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अविनाश रजक ने 60 किलो में द्वितीय, ऋषि शास्त्री ने 80 किलो व शाहिल द्विवेदी ने 70 किलो में बेस्ट प्रदर्शन किया। विकलांग ग्रुप में लोकेश यादव ने 45 किलो में प्रथम रहा। इन खिलाड़ियों न ट्रेनर तामेश्वर बंजारे, टॉम द्वसर मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया है।