कांग्रेस ने दी चौहान को श्रद्धांजलि
राजनांदगांव|लखोली निवासी अशोक चौहान का गत दिनों निधन हो गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन में सभा हुई। सभा को संबोधित करते शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि अशोक चौहान की एक अलग पहचान थी। वे समाज और कांग्रेस पार्टी के हित के लिए सदैव तत्पर रहे। ऐसे उर्जावान कांग्रेस नेता का असमय आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को काफी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि देने वालों में जितेन्द्र मुदलियार, इकरामुद्दीन सोलंकी, अशोक पंजवानी, रूबी गरचा आदि उपस्थित रहे।