पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैलेंटाइन डे के पहले ही 60 रुपए में गुलाब

वैलेंटाइन डे के पहले ही 60 रुपए में गुलाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार वेलेंटाइन-डे के चलते बाजार में एक गुलाब की कीमत 50-60 रुपए तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही बुके की कीमत भी बढ़ गई है। पहले जो बुके 70-80 में मिल रहे थे, वह अब 100-150 रुपए तक बिक रहा है। इसके बावजूद बाजार में गुलाब व बुके की बिक्री हो रही है। कीमत बढ़ने के साथ ही गुलाब की मांग भी बढ़ रही है।

फूल व्यापारियों ने बताया कि इस बार गुलाब की मांग बढ़ने की वजह से कोलकाता, नागपुर, पुणे और बैंगलुरू से गुलाब की खरीदी की जा रही है। बताया गया कि इस बार सबसे ज्यादा बैंगलुरू से गुलाब मंगाई जा रही है। यहां की गुलाब काफी बड़े और अच्छे रहते है। दुकानों में प्रतिदिन 40-50 गुलाबों की बिक्री हो रही है। वहीं वैलेंटाइन-डे को इसकी मांग और बढ़ जाती है।

बढ़ जाती है फूलों की खपत: फूल व्यापारियों ने बताया कि वेलेंटाइन-डे से ही फूलों की मांग बढ़ जाती है। रोज डे से लेकर वेलेंटाइन-डे तक गुलाब की खपत 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। वहीं इस बार गुलाब की खेती अच्छी हुई है। इसलिए माल भी आसानी से मिल रही है। इसके बाद मार्च में शादी सीजन की शुरुआत हो जाती है। जो जून तक फूलों की मांग बनी रहती है। इस बार गुलाब फूल के दाम में काफी इजाफा होता दिख रहा है।

राजनांदगांव| बाजार में बढ़ी गुलाब की मांग।

फूल तो कई रंग में लेकिन रेड रोज की मांग ज्यादा
बाजार में रेड, यलो, वाइट, औरेंज रंग की गुलाब की काफी बिक्री हो रही है, लेकिन व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों रेड रोज की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं बाजार में इन सभी रोज की कीमत भी अलग-अलग है। इसमें रेड रोज की कीमत 60 रुपए, यलो 40 रुपए, औरेंज 40 रुपए और वाइट लगभग 30 रुपए में बिक रही है। इसके साथ ही दुकानों में लेटेस्ट गुलदस्ते भी बनाए जा रहे है। पिछले कई महीनों से सुस्त पड़ा फूलों का बाजार अब सजने लगा है। इसी वजह से बाजार में इसके दाम भी बढ़ गए हैं। 14 फरवरी तक दाम में और भी इजाफा हो सकता है।

मांग बढ़ी
खबरें और भी हैं...