पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यावरण बचाने व गंदगी मिटाने के लिए छात्रों ने किया प्रेरित

पर्यावरण बचाने व गंदगी मिटाने के लिए छात्रों ने किया प्रेरित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रों ने स्व-सहायता समूह को भी जागरूक किया। उन्हें आगे आने के प्रेरित किया। छात्रों की प्रेरणा से वार्ड की जयभवानी समूह, जय लक्ष्मी समूह, राम सीता, जय सीता मैया समूह के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे साल भी वार्ड में अभियान चलाएंगे। पर्यावरण की रक्षा करेंगे साथ ही वार्ड को व सुंदर बनाने लोगों को जागरूकता कर अभियान को आगे बढ़ाएंगी।

भास्कर न्यूज|राजनांदगांव

दिग्विजय कॉलेज के छात्रों ने नगर निगम के वार्ड हरदी में जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों ने वार्ड में कैंप लगाकर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा के संदर्भ जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि पर्यावरण की रक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है। सब को पौधे लगाना चाहिए।

गत दिनों ने कॉलेज प्राचार्य आरएन सिंह के मार्गदर्शन में अर्थशास्त्र विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के छात्रों ने यह अभियान हरदी वार्ड में चलाया। पर्यावरण और स्वच्छता के संदर्भ में मानव स्वास्थ्य पर संदेश दिया। एमए अर्थशास्त्र के विद्यार्थी एकता श्रीवास नंदकुमार, दुष्यंत, चांदनी, विनोद कावडे, यामिनी, महेश्वर, दामिनी, एमए ग्रामीण विकास के शरद और राकेश ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। छात्रों ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत घर से हो साथ ही अपने गांव तथा शहर की सफाई का दायित्व को सब निभाएं। बताया कि तालाब और जल स्रोतों को साफ रखना चाहिए। कृषि से उत्पन्न कचरे का उपयोग कर जैविक खाद बना कर उपयोग करें। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं। गांवों के हर घर में शौचालय का बनाएं उसका उपयोग करें।

खबरें और भी हैं...