इस बार जिले के स्कूलों में बोर्ड के पैटर्न पर वार्षिक परीक्षा की तैयारी
कक्षा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 23 और 24 फरवरी से शुरू होने वाली है। इसके लिए शहर के स्कूलों में शिक्षकों ने नई तरकीब निकाली है। उन्होंने अपने विषयों के बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र की तरह 3-3 प्रश्नपत्र तैयार किए हैं। बोर्ड पैटर्न पर हर दो दिन में क्लास में परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा में समय पर सवालों के हल करने के बजाए, परीक्षा में लिखने व कई विशेष जानकारी भी दे रहे हैं। सभी स्कूलों में कोर्स पूरा हो गया है। रिविजन चल रहा है। ऐसे में अब खास विषयों पर ही फोकस किया जा रहा है, जो क्लास 40 मिनट की होती है वह अब डेढ़ घंटे की कर दी गई। लगातार एक ही विषय की पढ़ाई कराई जा रही है।
परीक्षा में बच्चे जो गलतियां कर रहे हैं, उन्हें अगले दिन ही सुधरवाया जा रहा है। जिन स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक हैं, वहां वे अपने तरीके से तैयारी करा रहे। जहां नहीं है वहां के लिए सभी विषयों के 15 से 20 विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन किया है, जो स्कूलों में जाकर छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएंगे। ब्लू प्रिंट के तहत टॉपिक बनाकर बच्चों को तैयारी करा रहे हैं। इसके अलावा छात्रों को यह भी बता रहे हैं कि उन्हें बोर्ड परीक्षा कैसे देनी है। परीक्षा में उत्तर लिखने का पैटर्न बताएंगे।
सिर्फ 14 दिन बचे हैं परीक्षा को: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अब मात्र 14 दिन बचे हैं। इन दिनाें में कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षा के परीक्षार्थियों को अपनी तैयारी करनी होगी। परीक्षा जैसे नजदीक आते जा रही है। छात्रों के साथ ही पालकों की चिंता भी बढ़ने लगी है। ऐसे मौकों पर पालकों और छात्रों को विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे मौके पर पालकों को छात्रों पर पढ़ाई को लेकर ज्यादा दबाव व लापरवाही सालभर की मेहनत बर्बाद कर सकती है।
सेहत का रखें ध्यान
खानपान का विशेष ध्यान रखें। सोने और खाने का विशेष समय बना लें। सुबह एक घंटा टहलें, एक्सरसाइज व योगा करें। पानी भरपूर पिएं। सबसे महत्वपूर्ण बात पालक अपने बच्चों पर ज्यादा दबाव न बताएं।
ऐसे की जाए तैयारी
परीक्षा के अनुसार टाइम टेबल बना लें। एक बार पढ़ने बैठे तो लगातार 3 घंटे तक पढ़ाई करें। लिखकर प्रश्नों को याद करें और उसे समझें। रात में सोते समय नींद आने से पहले जो पढ़े हैं उसका मनन अवश्य करें।
विषय विशेषज्ञ तैयारी करा रहे
हर विषय के 15 से 20 विशेषज्ञ शिक्षक एक्सट्रा क्लास लेकर परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। परीक्षा में कैसे लिखना हैω किस तरह के प्रश्न आएंगेω कैसे तैयारी करनी हैω परीक्षा में किन बातों का ध्यान रखना है सभी जानकारी दें रहे हैं। इसके अलावा शिक्षकों को प्राचार्यों निर्देश है कि वे बच्चों की पूरी मदद करें। बीएल कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी
सभी पुस्तकों में है ब्लू प्रिंट
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी विषयों का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। ये सभी विषयों के पुस्तकों में होता है। ब्लू प्रिंट के माध्यम से बोर्ड ने यह बताया कि किस विषय के किस पाठ से किस तरह के कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी के अनुसार शिक्षक परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। जिस पाठ से एक या दो अंक के प्रश्न आएंगे उसके दीर्द्य उत्तरीय प्रश्नों को याद करने की जरूरत नहीं।
पालक ज्यादा मानसिक दवाब न डालें। बच्चे पहले से परेशान होते हैं। पालक अपने बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाएं। खानपान का विशेष ध्यान रहे। कृष्णा अग्रवाल, प्राचार्य, एमएलबी
विद्यार्थी हमेशा आईएमपी प्रश्नों को खोजते हैं। इससे अच्छा है कि वे पुराने वर्षों में बोर्ड परीक्षा में पूछे गए सवालों को बेहतर तरीके से हल करें। कैलाशचंद्र शर्मा, प्राचार्य, बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल
विद्यार्थी जो भी याद करते हैं उसे लिखकर याद करें। इससे याद भी जल्दी होगा। इससे परीक्षा में समय कम पड़ गया वाली बात नहीं आएगी। एनएस पट्टा, प्राचार्य, स्टेट स्कूल
विशेषज्ञों की राय
राजनांदगांव| एमएलबी स्कूल में बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा देती छात्राएं।
तैयार किए हर विषय के तीन सेट, दो दिन में हो रही परीक्षा