लायनेस क्लब नांदगांव को मिले 5 अवार्ड
राजनांदगांव| भिलाई स्थित होटल अमित में एरिया रीजन कान्फ्रेंस हुई। इसमें लायनेस क्लब ऑफ नांदगांव को 5 अवार्ड मिले यह कार्यक्रम एरिया ऑफिसर जयंती शर्मा की अध्यक्षता में एरिया कान्फ्रेंस हुई इस कान्फ्रेंस के मुख्य अतिथि वाइस डिस्ट्रिक गर्वनर अमरजीत सिंग दत्ता, वाइस डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट शबाना नाज, विशिष्ट अतिथि विभा घूटानी व आयोजक अध्यक्ष माधुरी रतनानी थी। एरिया कान्फ्रेंस किया गया। लायनेस क्लब ऑफ नांदगांव को 5 पुरस्कार मिले बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड लायनेस दीपा बागड़ी को मिला बेस्ट क्लब बेस्ट मेडिकल मेगा कैम्प, बेस्ट सांस्कृतिक गतिविधि बेस्ट स्पीच थेरेपी कैम्प का पुरस्कार लायनेस क्लब ऑफ नांदगांव को मिला। इस कान्फ्रेंस स में लायनेस इंदिरा पारख , वर्षा खंडेलवाल सुषमा राठी, शबिहा गजी, व लायनेस कोषाध्यक्ष दीपिका ओस्तवाल उपस्थित थी। यह जानकारी लायनेस अध्यक्षा दीपा बागड़ी ने दी।