पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौक पर स्काउट गाइड के छात्रों को सिखाए गए यातायात के नियम

चौक पर स्काउट-गाइड के छात्रों को सिखाए गए यातायात के नियम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायात पुलिस ने सोमवार को बसंतपुर, एमएलबी और स्टेट स्कूल के स्काउट-गाइड्स को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्हें बताया गया कि सिग्नल पर किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। यातायात के नियमों का पालन क्यों जरूरी हैω इसके अलावा ट्रैफिक कंट्रोल करना और ट्रैफिक पुलिस के इशारों को समझने की जानकारी भी दी गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाद पुलिस विभाग ने हर माह नई आदत का संकल्प जारी है। फरवरी में पुलिस की नजर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर रहेगी।

ऐसे करें ट्रैफिक कंट्रोल: ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बच्चों को यातायात सिग्नल्स की जानकारी दी और उन्हें बताया कि ट्रैफिक को किस तरह कंट्रोल किया जाता है।

सड़क पर चलना सीखा: इसके बाद छात्राओं को सड़क पार करना सिखाया गया। उन्हें बताया गया कि दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी हों तो ग्रीन सिग्नल देखकर आगे बढ़ें।

यातायात के बारे में बताया: ट्रैफिक एएसआई प्रहलाद तिवारी ने इमाम चौक पर स्काउट के छात्रों को नियमों के बारे में बताया और उन्हें राजनांदगांव यातायात की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...