पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों ने कहा, बदली जाए समय सारिणी

छात्रों ने कहा, बदली जाए समय सारिणी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम मिश्रा के नेतृत्व में वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी में बदलाव लाने कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौपा छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष गणित संकाय की परीक्षा में भौतिक विषय की परीक्षा में एक भी दिन का अंतराल नहीं दिया गया है, इसको लेकर छात्रों में काफी रोष देखा जा रहा है। छात्रसंघ की मांग है कि जल्द से जल्द इसमें सुधार किया जाए। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रैनी बख्शी, अक्षय सोनकर, अरूण साहू, अनिल कुमार, टिकेश्वर साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं।

खबरें और भी हैं...