पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने ढाबे की जमीन से निकाली एक पेटी शराब

पुलिस ने ढाबे की जमीन से निकाली एक पेटी शराब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| नेशनल हाइवे किनारे स्थित तुमड़ीबोड़ से चिचोला के बीच ढाबों में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। इसमें फौजी ढाबा उरईडबरी में जमीन के नीचे डंप कर रखी गई एक पेटी देशी शराब बरामद की गई।

आरोपी ढाबा संचालक जकतार पिता जनरैल सिंह के खिलाफ पुलिस चौकी चिचोला में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। अशोक ढाबा चिचोला में दबिश के दौरान 6 पौवा गोवा शराब बरामद कर ढाबा संचालक अशोक पिता श्याम चरण सिन्हा के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। हाईवे ढाबा, मुस्कान छत्तीसगढ़ ढाबा, पटना बिहार ढाबा में शराब रखने के संबंध में छापामार कार्रवाई की गई। एएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...