पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1500 की घोषणा और दे रहे 300 बांस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| डोंगरगांव के बंसोड़ आदिवासियों को शासन 1500 हरा बांस देने की घोषणा करता है करता है लेकिन शासन उन्हें मात्र 3 से साढ़े 3 सौ बांस ही उपलब्ध करा रही है। शासन की ऐसी बेरुखी से इन आदिवासियों को रोजी रोजी चलाना मुश्किल हो गया है। इसी समस्याओं के निदान की मांग को लेकर कलेक्टर मुकेश बंसल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि डोंगरगांव में 70 बंसोड़ परिवार रह रहे हैं। उनके रोजगार का प्रमुख साधन हरा बांस है। वे बांस से सूपा, टुकनी, चटाई आदि सामग्रियां बनाकर बाजार में बेच कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। उन्हें इसके अलावा कोई दूसरा काम नहीं आता। शासन उन्हें अब पर्याप्त मात्रा में बांस भी नहीं दे रही है। इस वजह से समस्या आ रही है।

खबरें और भी हैं...