कॉलेज के छात्रों को बांटे गए पुरस्कार मंच पर अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव में वार्षिकोत्सव और पदक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दलेश्वर साहू एवं विशेष अतिथि दिनेश गांधी रहे।
अतिथियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसमें वार्षिक परीक्षा 2015 में उच्चतम अंक प्राप्त विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया ऐसे विद्यार्थियों की संख्या 29 थी। पुकेश्वर देशमुख बीएससी प्रथम वर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर दौड़ में भाग लेने पर सम्मानित किया गया। वहीं महाविद्यालय के छात्र पवन निषाद, निखिल उइके, प्रदीप साहू के द्वारा टारगेट बाल में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर खेल में भाग लेने पर शील्ड प्रदान किया गया।
वार्षिक स्नेह सम्मेलन में बतौर अतिथि यादव ने कहा कि विद्यार्थी लग्न मेहनत एवं समर्पण से लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। हमें क्या बनाना इसका निर्धारण होने से ही सही मार्ग प्रशस्त होता है। महाविद्यालय में उच्च शिक्षा का विकास करने व महाविद्यालय को स्नातकोत्तर का दर्जा देने एवं एमएससी की कक्षा प्रारंभ करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य को धन्यवाद दिया की इतनी प्रतिभा इस महाविद्यालय में उनके निर्देशन में उभर रही है। विधायक साहू ने कहा कि सास्कृतिक कार्यक्रम को प्रोत्साहित करते हुए वार्षिक उत्सव के महत्व को बताया एवं संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक माना व महाविद्यालय प्रशासन को इस आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। उच्च शिक्षा का वातावरण डोंगरगांव महाविद्यालय बना है और भी सुविधा बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
डोंगरगांव। कॉलेज में वार्षिकोत्सव और पदक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
स्वामी विवेकानंद ने ले सीख
एबीवीपी के प्रियेश शुक्ला ने सभी विद्यार्थीयों को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की सीख दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गणित एवं हिन्दी विभाग को पुरस्कार प्रदान किया गया। अंत में छात्रसंघ अध्यक्ष अपूर्वा श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति बिखरी जो देर रात्रि तक समा बांधे रखा। उक्त कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक जनभागीदारी सदस्य, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन चेतन साहू, वंदना मिश्रा एवं चंद्रकांत सिन्हा ने किया।