शराब में पत्नी को दिया जहर, पति गिरफ्तार
राजनांदगांव|मानपुर इलाके में प|ी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व में प|ी की मौत जहर सेवन से होना बताया गया। जांच में संदेहास्पद तथ्य सामने आए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति को पकड़ा। आरोपी ने प|ी को शराब में चूहे मारने की दवा डालकर पीला दिया था। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद था, इसके चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 5 फरवरी को ग्राम उरझे में रहने वाली विवाहिता हेमलता पति रूपसिंह पद्दा की मौत हो गई थी।