पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम को दिखाएंगे जिले में महिला सशक्तिकरण का काम व प्लानिंग

पीएम को दिखाएंगे जिले में महिला सशक्तिकरण का काम व प्लानिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|राजनांदगांव/डोंगरगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सिर्फ 6 दिन ही शेष है। प्रशासन एक ओर युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा है। ताकि व्यवस्था में कहीं कमी न रह जाए। दूसरी तरफ पीएम के आगमन पर उन्हें जिले में चल रहे महिला सशक्तिकरण के कामों को प्रेजेंट करने की भी तैयारी है। इसके लिए सभास्थल पर स्टॉल लगाया जाएगा। इसमें महिला सशक्तिकरण के कामों को दर्शाया जाएगा। क्योंकि मोदी अपने कई भाषणों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे लाने की बात करते आए हैं। इसलिए प्रशासन भी इस कार्यक्रम में इसे फोकस करने की तैयारी में है।

जैसे पालीथीन बैन होने के बाद ठोंगा बनाने का काम, महिला समूह के माध्यम से कई काम किए जा रहे हैं। उनमें पशुपालन, महिला बैंक, सिलाई ट्रेनिंग, मिनी राइस भी संचालित की जा रही है। महिला सशक्तिकरण पर भविष्य में क्या प्लानिंग है। इसे भी दर्शाया जाएगा। जिले में कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।

पीएम के सभास्थल पर लगाए जाएंगे स्टॉल, सशक्तिकरण के कामों को दिखाया जाएगा
एसपीजी के अफसर आएंगे
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली एसपीजी के सुरक्षा अधिकारी १५ फरवरी को डोंगरगढ़ पहुंच जाएंगे। वे सीधे प्रज्ञागिरि कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे। इसके बाद ही मंच बनाने का काम शुरू होगा। पूरी सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी अधिकारियों के अनुसार होगी। जिला प्रशासन ने फिलहाल बेरीगेट्स, बांस-बल्ली सहित अन्य काम शुरू करवा दिया है। जवान मौके पर तैनात हैं।

सभी सड़कों में पैचवर्क शुरू
कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाले सभी सड़कों को मरम्मत कर दुरूस्त किया जा रहा है। छिरपानी-कुर्रूभांठ मुख्य मार्ग से प्रज्ञागिरि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग में डामरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। मुरमुंदा-राका-डोंगरगढ़ मार्ग में संधारण का काम तेज गति से चल रहा है। बोरतलाव-महाराष्ट्र जाने वाले मार्ग में गड्ढा भरने व अछोली से डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग में डामरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर है।

मंत्री और सांसद लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक
सोमवार को डोंगरगढ़ पहुंचकर प्रभारी मंत्री राजेश मूणत व सांसद अभिषेक सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसमें सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लाने एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में कार्यकर्ताओं को चार्ज किया जाएगा। इसके पूर्व शनिवार को कलेक्टर ने जनपद कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक लेकर पीएम के कार्यक्रम को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए है।

विरोध की नहीं बल्कि स्वागत की तैयारी
रुर्बन प्रोजेक्ट के लिए मुरमुंदा सहित 16 गांवों को रखा गया है। इसके लिए डोंगरगढ़ को क्लस्टर बनाया गया है। पहले पीएम मोदी का कार्यक्रम मुरमुंदा में होना था। बाद में इसे परिवर्तित कर कुर्रुभांठ कर दिया गया। इस कारण ऐसी अफवाह फैल गई कि मुरमुंदा के ग्रामीण कार्यक्रम का विरोध करेंगे। इसे लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। यहां इसे अफवाह बताया गया।

डोंगरगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चल रही कुरुभांठ में तैयारी।

खबरें और भी हैं...