नेशनल लोक अदालत में कई मामलों का निराकरण
राजनांदगांव|राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश में शहर में नेशनल लोक अदालत लगाया गया। इसमें बैंकों प्रकरणों से संबंधित मामलों का निराकरण किया गया। लोक अदालत में बैंक के ऋण वसूली संबंधी प्रीलिटिगेशन के 2275 मामले, न्यायालयों में लंबित सिविल, क्लेम आपराधिक एवं 138 प्रकरण लिखत अधिनियम के 197 मामले निराकरण के लिए रखे गए। जिनमें से न्यायालयों में लंबित सिविल, क्लेम, आपराधिक एवं 138 परक्रांय अधिनियम के 30 मामलों का निराकरण किया गया। इनमें कुल 2086000 का एवार्ड पारित किया गया। बैंकों के ऋण वसूली संबंधी मामलों के कुल 75 प्रकरणों का निराकरण विशेष नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। 13300300 के एवार्ड पारित किए गए।