पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरा टैक्स के विरोध में घेरा निगम दफ्तर

कचरा टैक्स के विरोध में घेरा निगम दफ्तर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम लोगों से डोर टू डोर कचरा उठाने का टैक्स ले रही है। इसी के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने निगम का घेराव किया। निगम कार्यालय के गेट में एक घंटे तक बैठकर कांग्रेसियों ने महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त जेके ध्रुव के खिलाफ खूब नारेबाजी की। आयुक्त की अनुपस्थिति में कांग्रेसियों ने एसडीएम लोकेश चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने श्री चंद्राकर को कहा कि वे यह टैक्स लेना बंद कराएं, अन्यथा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

निगम में नारेबाजी करते कांग्रेसियों ने का कहना है कि निगम स्वच्छ भारत अभियान के तहत डोर टू डोर कचरा उठवा रही है। लोग पहले से ही निगम प्रशासन को समेकित कर देते है जिसमें सफाई का टैक्स जुड़ा है तो यह अतिरिक्त टैक्स लोगों से क्यों लिया जा रहा है।

कांग्रेसियों ने एसडीएम यह भी शिकायत की कि निगम सफाई काम ठेके पर देकर भर्रा शाही चला रही है। शहर में गंदगी फैली है। चाहे तो वे उनके साथ चल कर देख ले। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, नेता प्रतिपक्ष हफीज खान, महामंत्री इकरामुद्दीन सोलंकी, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, ममता पंजवानी, रूबी गरचा, अशोक पंजवानी, बसंत बहेकर, सुजीत दत्ता मौजूद रहे।

नगर निगम के गेट पर एक घंटे तक कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
हर माह देना होगा 20 से 100 रु. टैक्स
निगम ने 21 वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाना शुरू किया है। पहले से निगम के 16 वार्ड डोर टू डोर कचरा उठाने की सुविधा है। इसके बाद 31 जनवरी से निगम ने 5 वार्ड में यह सुविधा शुरू की। निगम खुद ही डोर टू डोर कचरा उठवा रही है। इस सुविधा के लिए निगम लोगों से प्रति माह 20 से 50 और 100 रुपए तक टैक्स लेगी। कांग्रेसी उसका विरोध कर रह हैं।

प्रदर्शन
राजनांदगांव। नगर निगम में एसडीएम चंद्राकर को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...