12 करोड़ से सुधरेगा शहर का ड्रेनेज सिस्टम
राजनांदगांव| शहर का ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाएगा। इसके लिए शासन ने निगम को स्वीकृति दे दी है। शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए निगम ने 12 करोड़ रुपए का प्रोजेक्टर तैयार कर शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने अमृत योजना के तहत सुधार काम के लिए स्वीकृति भी दे दी है। निगम प्रशासन उम्मीद लगा रही है कि जल्द ही शासन निगम क्षेत्र की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने काम शुरू कराएगा।