आज की जाएगी दुष्कर्म के आरोपी की पहचान
राजनांदगांव|डोंगरगांव थाना क्षेत्र के बेंदरकटा गांव में मंगलवार को एक नाबालिग का रेप हुआ था। मामले की जांच में पुलिस जुटी है। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार शहर के तीन युवकों को गिरफ्तार की है। पुलिस अभी संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी पुलिस ने तीनों युवकों का नाम नहीं बताया है। पुलिस ने बताया कि युवकों का परिचत गांव में रहता है, जिसके यहां वे बर्थ डे कार्यक्रम में आए थे। वहीं उन्होंने लड़की का नंबर लिया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार पुलिस युवकों को पकड़ कर रखी है।