पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजनांदगां। संस्कार सिटी इन्टरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने

राजनांदगां। संस्कार सिटी इन्टरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगां। संस्कार सिटी इन्टरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने ओपन फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट में जीत हासिल की। रायपुर में रेल्वे और छत्तीसगढ़ व जिला शतरंज एशोसिएसन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में कई राज्यों के खिलाडि़यों ने भाग लिया। जिसमें छात्र अनुराग चोपड़ा कक्षा छठवीं ने प्रथम, श्रेणिक कोठारी कक्षा दसवीं, अभय सिंह राजपूत कक्षा चैाथी, विकास सिंह नेशनल प्लेयर कक्षा पांचवी के सभी छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अलावा राजनांदगांव एवं बालोंद में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में तुश्रीका साहू कक्षा पांचवी ने द्वितीय, ध्रुव खण्डेलवाल ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन , कुलदीप वर्मा कक्षा छठवीं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया ।छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य अभिषेक खण्डेलवाल, डायरेक्टर अतुल देशलहरा, ललित अग्रवाल ,प्रबंधक प्रतिनिधि संजय नाहर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

छात्रों ने शतरंज में मारी बाजी
खबरें और भी हैं...