राजनांदगांव| नीरज मॉटेसरी एवं पैरेंट्स प्राइड स्कूल बलदेव बाग के
राजनांदगांव| नीरज मॉटेसरी एवं पैरेंट्स प्राइड स्कूल बलदेव बाग के तात्वावधान में केजी 2 से कक्षा 7 वी तक के बच्चों के लिए क्वीज स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें 7 राउंड में विभिन्न तरह के प्रश्न पूछे गए। जो कि अलग-अलग विषयों पर आधारित थे। इस प्रतियोगिता में पालकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति देकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया। बच्चों में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने को लेकर काफी उत्साह देखा गया।संचालक नीरज वाजपेयी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों के समान्य ज्ञान एवं अन्य विषयों की जानकारी का विकास होता है। इससे बच्चे भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होते हैं। संस्था के सोनल बाजपेयी, प्राचार्या एकता गांधी, हेड मिस्ट्रेस जूही टांक ने प्रतियोगिता में सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी।
नीरज पैरेन्ट्स प्राइड में क्वीज स्पर्धा