आल्हा नवागांव में महोत्सव आज से
राजनांदगांव| ठेलकाडीह के पास कबीर ज्ञान मंदिर एवं सत्संग समिति आल्हा नवागांव (गातापार कला) में दो दिवसीय कबीर सत्संग महोत्सव एवं स्मृति दिवस का आयोजन 9 और 10 फरवरी को कबीर मंदिर आल्हा नवागांव में आयोजित है। आयोजन समिति के प्रमुख महंत गुरूशील साहेब ने बताया कि ज्ञान यज्ञ में संत प्रभाकर साहेब कबीर आश्रम कोटा राजस्थान, देवनारायण शास्त्री कुरूक्षेत्र हरियाणा के सानिध्य में आचार्य मंगल साहेब प्राचीन कबीरमठ धाम नादिया आएंगे।