दो रद्द, छह ट्रेनें चार से पांच घंटा देरी से चलीं
रेलवे में अब तक ट्रेनों की टाइमिंग पटरी पर नहीं आई है। इन दिनों ट्रेनों की टाइमिंग की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि उत्तर भारत से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की रैक अपनी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। इन एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की वजह से अन्य ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित न हो इसलिए इसे रद्द किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन गोंदिया-बरैनी एक्सप्रेस और बरैनी-गोंदिया एक्सप्रेस को मंगलवार को रद्द किया गया। इसके साथ निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस व बिकानेर एक्सप्रेस चार से पांच घंटा देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
लोकल ट्रेनों की टाइमिंग हो रही प्रभावित: इन दिनों एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से लोकल ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हो रही है। एक्सप्रेस ट्रेनों को नियमित समय पर चलाने की वजह से लोकल ट्रेनों को स्टेशन व आउटर पर घंटों रोकी जा रही है। इसमें नागपुर-रायपुर इतवारी पैसेंजर, गोंदिया-दुर्ग लोकल, रायपुर-डोंगरगढ़ लोकल व रायपुर-नागपुर इतवारी पैसेंजर में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। यात्री अपने गंतव्य तक निर्धारित समय में नहीं पहुंच रहे।
एक्सप्रेस ट्रेनें चल रहीं लेट
ट्रेन लेट
गोडवाना 7 घंटा
छत्तीसगढ़ 5 घंटा
मुंबई हावड़ा मेल 3 घंटा
जोधपुर पुरी 3 घंटा
कुर्ला शालीमार 3 घंटा
बिकानेर 4 घंटा
राजनांदगांव| प्लेटफार्म पर एक्सप्रेस ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेल यात्री।